राजनांदगांव – महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल के भक्तों द्वारा भगवात शिव की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

राजनांदगांव – संस्कारधानी राजनांदगांव में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल भक्तों द्वारा भगवात शिव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें सभी धर्म सहित सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने सिरकत की।
राजनांदगांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व महाकाल यात्रा निकाली गई. यह यात्रा गुरूद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, सदर बाजार होते हुए म्युनिस्पल स्कूल मैदान में संपन्न हुई.जहा भगवान महाकाल की भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया गया. इस महाकाल यात्रा में विधायक देवेंद्र यादव सहित महापौर हेमा देशमुख, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहिद भाई सहित सभी राजनैतिक दलों के साथ- साथ सभी धर्म के लोग महाकाल यात्रा में शामिल हुए।
महाकाल यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया. महाकाल यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ की पारम्परिक झलकियां देखने को मिली. यात्रा के दौरान पंथी नृत्य, डूलडूल घोड़ी, राऊट नाचा, भगवान शिव की बारात और सर्व प्रथम भगवान शिव की सवारी नंदी आकर्षक का केंद्र रही. वहीं छोटे- छोटे बच्चें भगवान शिव के रूप में नजर आए. इस यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. महाकाल यात्रा के संबंध में निखिल द्विवेदी का कहना था कि इस यात्रा का हर साल भव्यता बढ़ती जा रही है. यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल का नहीं है. यह एक धार्मिक आयोजन है. इस आयोजन में पूरा शहर उमड़ा है. बाबा भोलनाथ की भक्ति में लोग झूम उठे है।
यात्रा में शामिल हुए डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि यह यात्रा भगवान शिव की यात्रा है और सर्वोत्तम यात्रा है. मै इस आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद करता हूँ. इस आयोजन ने पूरे शहर में भव्यता बना ली है और महाकाल के भक्त इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है।
महाकाल यात्रा में शामिल होने आए भिलाई के विधायक देवेंद्र यात्रा ने कहा कि महाकाल यात्रा में राजनांदगांव संस्कारधानी भक्तिमय हो गई है. पूरे राजनांदगांव के लोग, हर वर्ग, हर धर्म हर जाति के लोग आज महाकाल की भक्ति में लीन है. मै सभी आयोजक समिति के सदस्यों को शुभकमानएं देता हँ. जिसमें हम सब लोगों को सिरकत होने का अवसर मिला।
इस यात्रा के संबंध में प्रदेश संयुक्त महासचिव जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कई वर्षों से महाकाल की यात्रा शहर में निकल रही है. इस बार भी पूरा शहर महादेव की भक्ति में लीन है. इस यात्रा में हर धर्म और हर वर्ग के लोग शामिल हुए है. कल महाशिवरात्रि है. आने वाले समय में इस अयोजन को और भव्य बनाने की कोशिश की जाएगी।
शहर में निकली महादेव की शोभा यात्रा देखते ही बनती थी. महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व पूरा शहर महाकाल की भक्ति में लीन नजर आया. कल महाशिवरात्रि पर भी जिले से शहर के सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।



