आईपीएल 13 में आज कोलकाता नाइट राइर्डस के सामना किंग्स इलंवन पंजाब से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. कोई भी टीम हारना नहीं चाहेगी क्योंकि यह उनके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के अभियान को पीछे धकेल देगी. दोनों ने लीग में अभी तक एक समान 11-11 मैच खेले हैं, लेकिन दो अंकों का फासला दोनों टीमों के दरमियान है. कोलकाता 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है वहीं पंजाब 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
एक मैच में भी हार पंजाब को बाकी टीमों के आंकड़ों पर निर्भर बना देगी. अगर कोलकाता भी अगर दो मैच हार जाती है तो वह दूसरी टीमों के आंकड़ों के भरोसे रहेगी. कोलकाता के लिए पिछले मैच में एक अच्छी बात यह रही कि सुनील नरेन से टीम को जिस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी, नरेन ने वो दिखाई और अगर उसी फॉर्म को जारी रखते हैं तो पंजाब के लिए मुश्किल होगी. कोलकाता ने पिछले मैच में अपनी सलामी जोड़ी में एक बार फिर बदलाव किया था. नीतीश राणा को शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत करने भेजा था। राहुल त्रिपाठी नंबर-3 पर आ गए थे।
टीमें (सम्भावित)
कोलकाता नाइट राइडर्स
इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर,कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन.
किंग्स इलेवन पंजाब
लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णाप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जेम्स नीशाम, ईशान पोरेल, प्रभसिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह.



