छत्तीसगढ़

Vishnu के सुशासन का असर, एक फोन में मिल रहा है समाधान



Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है। जिले के महात्मा गांधी वार्ड के दलदलसिवनी मोवा निवासी गीता बर्मन ने 21 मितनिनों को पल्स पोलियो अभियान के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो माह से नहीं मिलने की शिकायत संबंधित विभाग में की थी। लेकिन सुनवाई नहीं होने से वे लोग लगातार परेशान थे।
इनको राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य शाखा से प्रोत्साहन राशि जारी की जाती है। लेकिन उनको राशि नहीं मिल रही थी। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग ने राशि जारी कर दी। साथ ही मितानिनों के खाते में राशि जमा करवा दी गई। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता गीता बर्मन ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।



Source link

Related Articles

Back to top button