क्राइमछत्तीसगढ़

रेत तस्करों के हौसले बुलंद, दिन में 40 – 50 ट्रैक्टर भरकर होता है रेत का अवैध कारोबार

बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा के तहसील लवन के ग्राम पंचायत तिल्दा आए दिन सुर्खियों में छाया हुआ है जिसकी प्रमुख वजह गॉव में कुछ लोग रेत की अवैध खनन कर राजश्व नुकसान पहुँचा रहे हैं जिसकी जानकारी खनिज, तहसील दोनों ही विभाग को मालूम है फिर भी दोनों ही विभाग चैन की नींद लेते हुए दिख रहे हैं जिसका भरपूर नाजायज फायदा तिल्दा के रेत तस्कर बड़े पैमाने पर उठा रहे हैं।

आपको बताते चलें कि गॉव के कुछ लोग तरबूज के लिए राजश्व विभाग लवन से पट्टे पर प्राप्त पाल कछार भूमि का उपयोग रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में लगा रहे हैं जिसका रोजाना राजश्व हानि विभाग को झेलना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन धारण किये हुए हैं जिसके चलते तिल्दा के रेत तस्करों के हौसले बुलंद हैं।

सूत्रों से पता चला है कि रेत के तस्करी में लगे गांव के कुछ लोग बाहर गांव के ट्रैक्टर चालकों को फोन कर रेत लोडिंग के लिए तिल्दा बुलवाते है जिनसे ये रेत तस्कर प्रति गाड़ी 6 से 7सौ रुपये अवैध वसूली करते आ रहे हैं दिनभर में 40 से 50 ट्रैक्टर रोजाना रेत लोडिंग होने की जानकारी प्राप्त हो रहा है कार्रवाई के लिए गॉव वालों ने खनिज एवं तहसील विभाग को अनेकों बारसूचना देने पर भी लवन तहसील एवं खनिज विभाग तिल्दा में ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं किये गए हैं जिससे रेत तस्करी का व्यापार तिल्दा में जबरदस्त फल फूल रहा है।

रेत तस्करी से जंहा राजश्व की क्षति रोजाना तो हो ही रहा है साथ ही सरकार के द्वारा निर्मित कम भार क्षमता वाली तिल्दा डोंगरीडीह पक्की सड़क से डामर उखड़ कर बदहाल हो रहा है जिसमें बरसात मौसम आते तक चलने आयोग्य हो जाएगा, मरम्मत होगा इसकी गारण्टी एवं समय निर्धारण का आंकलन नहीं लगाया जा सकता लेकिन सड़क मरम्मत पर पुनःराज्य सरकार का कोष खाली होगा इनसे इंकार नहीं किया जा सकता।जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने बताया है कार्रवाई जिला में लगातार हो ही रहा है तिल्दा में भी पूरी तरह से कार्रवाई करेंगे ।तिल्दा सरपंच सुरेश पैकरा ने बताया कि गॉव के कुछ लोग चोरी छिपे रोजाना रेत की अवैध खनन करते आ रहे हैं मना करने पर हठीले पन से बाज नहीं आ रहा है।

Related Articles

Back to top button