inh24मनोरंजन

19 नवम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी भूलभुलैय्या-2, कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार दिखेंगी कियारा आडवाणी

एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ इस साल 19 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Image result for kartik aryan

इस फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा तब्बू भी अहम किरदार निभा रही है। आपको बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ साल 2007 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा और विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है। वहीं ये फिल्म 1993 में आई मलयालम फिल्म मणिचित्राताजु की रीमेक थी।

Image result for भूल भुलैया-2

read also..खेसारी लाल यादव का होली सांग गाना ओठवा से मधु चुए हुवा वायरल, बेहद हॉट है अंदाज

अक्षय की ‘भूल भुलैया’ को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया था। जब्कि कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बाजमी कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार।

Image result for kiara advani or kartik aryan

फिल्म कार्तिक के लिए एक परीक्षा के जैसी भी होगी, क्योंकि इससे पहले वाले पार्ट में अक्षय ने फिल्म में अपनी ऐक्टिंग और कॉमेडी से कमाल कर दिया था। अक्षय की कॉमेडी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना ये है कि कार्तिक अक्षय जैसा कमाल कर पाएंगे या नहीं।

Related Articles

Back to top button