छत्तीसगढ़

जेल में बंद आदिवासी युवक की मौत को लेकर आज सर्व आदिवासी समाज बड़े आंदोलन की तैयारी में, प्रशासन मुस्तैद |


गिरीश गुप्ता गरियाबंद – सोमवार 4 सितंबर को एक आदिवासी युवक की मौत को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा मंगलवार को फिर से उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। गरियाबंद जेल में वन विभाग के कर्मचारियों की मौत को लेकर सोमवार शाम 4 बजे से देर रात तक तिरंगा चौक में आंदोलन और घेराव किया गया, जिससे उनकी मांग का कोई समाधान नहीं निकला. इसके चलते मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज द्वारा गरियाबंद जिले के कई गांवों के आदिवासियों को एकत्रित कर उग्र आंदोलन करने की योजना तैयार की गई है।

Read also..CG News: भिलाई, टाउनशिप में भरभराकर गिरी बीएसपी की 2 पानी टंकी, परेशान हो रहे लोग…

इस आंदोलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग जुट गया है पूरी तैयारी में. इसके साथ ही वन विभाग ने बैरिकेडिंग से बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।



Related Articles

Back to top button