पीड़िता को चूमने करता था आरोपी प्रयास, लगातार छेड़छाड़ से तंग आ गई थी युवती, मैनपुर पुलिस ने की ये बड़ी कार्यवाही
मैनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिला से छेड़ छाड़ करने वाला आरोपी गिरफता

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – पीड़ित ग्राम धवलपुर के छेड़छाड़ करने की लिखित शिकायत पर आज दिनांक 14/04/21 को आरोपी कुलेश्वर बारले पिता सोनी बारले उम्र 20वर्ष निवासी धवलपुर के विरुद्ध अप क्र.37/21 धारा 354 भादवि एवं 8 पांक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर 15 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
घटना दिनांक 12/04/21 के रात 09.00 बजे की जब पीड़ित अपने घर के बाहर बैठी थी कि उसी समय आरोपी आकर बोला कि तुम मुझे अच्छी लगती हो कहकर पीड़ित को लज्जित करने के नियत से जबरदस्ती हाथ बांह पकड़कर चुमने का प्रयास करने पर पीड़ित चिल्लाई तब उसकी दादी आवाज सुनकर घर से बाहर आते देख आरोपी भाग गया।
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी आरोपी द्वारा पीड़ित से छेड़छाड़ करने की घटना कर चुका है जिसे परिवार वाले समझाईश दिये थे। नहीं मानने पर आज दिनांक को पीड़ित के रिपोर्ट करने पर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।




