बिन ब्याही मां बनने जा रही इलियाना डिक्रूज, यूजर्स ने लगाई सवालों की बौछार, बोले- पापा कौन? |

Ileana D’cruz Pregnancy: इलियाना डिक्रूज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, वो मां बनने वाली हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करके दी है.
Ileana D’cruz Pregnancy: मंगलवार सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर एक टीशर्ट की है, जिसमें लिखा है, “एडवेंचर शुरू हो रहा है.” वहीं दूसरी फोटो में एक पेंडेंट नजर आ रहा है, जिसमें “ममा” लिखा है. इस पोस्ट के कैप्शन में इलियाना ने लिखा, “बहुत जल्द. तुमसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती लिटिल डार्लिंग्स.”
Read More- Urfi Javed threatened to kill: कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद की जान को खतरा, धमकी के बाद एक्ट्रेस की निकली हवा, बोली- मैं थक चुकी हूं…
बच्चे के पिता को लेकर उठे सवाल
Ileana D’cruz Pregnancy: इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद इलियाना डिक्रूज अचानक चर्चा में आ गईं. जहां कई लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं तो कई सवाल कर रहे हैं कि इस बच्चे का पिता कौन हैं. दरअसल, इलियाना की अभी शादी नहीं हुई है.
Ileana D’cruz Pregnancy: इलियाना के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “पापा कौन है इसका?” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “शादी कब हुई?” एक और दूसरे ने कमेंट किया, “आप शादीशुदा हैं, पिता कौन है?” तो वहीं कुछ लोग इलियाना के साथ एंड्रयू नीबोन को बधाई दे रहे हैं.
कौन हैं एंड्रयू नीबोन?
Ileana D’cruz Pregnancy: एंड्रयू नीबोन एक ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर हैं. कुछ साल पहले दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप थे. एक समय पर दोनों के शादी के भी कयास लगे थे. हालांकि साल 2019 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. उसके बाद ऐसी भी चर्चा रही कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी रिलेशनशिप में होने को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया. अब एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी शेयर कर दी, जिसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है.




