inh24छत्तीसगढ़

छग में फिर 5 पॉजिटिव केस, गरियाबंद के इस गाँव सहित कुल 5 कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

रायपुर डेस्क – राज्य में कोरोना वायरस के 5 नए पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 157 हो गई है. अब तक कुल 223 मरीज सामने आ चुके हैं।

प्रतीक मिश्रा (रिपोर्टर)- गरियाबंद जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार धौराकोट के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है, आपको बता दें कि गरियाबंद जिले में पहले एक उसके बाद तीन और आज फिर एक मरीज की पुष्टि होने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

Related Articles

Back to top button