छत्तीसगढ़
सूरजपुर – भीषण सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी मां और जवान बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पत्रकार घायल – cgtop36.com

सूरजपुर बनारस मार्ग में बभनी मोड के समीप आज तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे की पत्नी मां और जवान बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्रकार उपेन्द्र दुबे घायल बताएं जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे अपनी पत्नी, मां और बेटे नवीन दुबे के साथ निजी वाहन से बनारस तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे बभनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिसमें उनकी माताजी, पत्नी और जवान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार उपेंद्र दुबे को घायल अवस्था में अंबिकापुर रेफर किया गया है वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।




