छत्तीसगढ़
युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, में जुटी पुलिस जांच … |

जशपुर। Suicide जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के ग्राम तामामुंडा में आज सुबह एक युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक श्रवण कुमार 35 वर्ष ग्राम पंडरीपानी का रहने वाला था। आज सुबह वह अपने गांव के नजदीकी गांच तामामुंडा में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फरसाबहार पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरसाबहार पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले को जांच में लिया है।
Read More- CG BREAKING : बालोद दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान…



