छत्तीसगढ़

शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी… |


कोरबा। Suicide जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि मृतिका मंजू विश्वकर्मा 22 वर्ष बालको की रहने वाली थी। वहह अपने घर के पाइप के एंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि मंजू की 2 महीने पहले ही सक्ति जिला के सरहद निवासी सोनी विश्कर्मा 25 वर्ष से मंजू की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही मृतिका का पति चरित्र पर शंका करता था। नवविवाहिता के मौत से पहले पति ने वीडियो कॉल पर उससे बातचीत भी की थी। मामले में मृतिका के परिजनों ने दामाद पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Read More- Crime News: दूल्हे ने फेरे लेने से पहले मांगी बोलेरो, घरातियों ने कर दिया ऐसा हाल…



Related Articles

Back to top button