छत्तीसगढ़
नगर सैनिक ने घर में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… |

धमतरी। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है जहाँ रुद्री थाना क्षेत्र में एक नगर सैनिक ने की खुदकुशी कर ली है। नगर सैनिक का नाम वासुदेव सिन्हा बताया जा रहा है। उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सैनिक रुद्री सिंचाई कालोनी में रहता था। मृतक धमतरी कलेक्टर दफ्तर में पदस्थ था। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।




