छत्तीसगढ़
हिंदी मीडियम स्कूल के छात्रों ने ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर मशीन बनाया, राजनांदगांव कलेक्टर को किया भेंट
कोरोनावायरस बीच इससे बचाव के लिए कई तरीके शासन- प्रशासन के द्वारा बताया जा रहे हैं, जिसमें से एक हैंड सेनीटाइजर है। कोरोना से बचाव के लिए हैंड सेनीटाइजर का चलन भी काफी बढा़ है वही हैंड सैनिटाइजर की आधुनिक मशीनें भी बाजार में आ गई है। हैंड सैनिटाइजर मशीन को लेकर छात्र कई आविष्कार भी कर रहे हैं। राजनांदगांव शहर के वेसलियन हिंदी मीडियम स्कूल के छात्रों ने ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन बनाया है। इस मशीन को छात्रों ने जन हित में कलेक्टर को भेंट किया है।
वेसलियन हिंदी मीडियम स्कूल के छात्रों ने हैंड सेनीटाइजर मशीन बनाकर पहले अपने स्कूल परिसर में लगाया और इसका उपयोग किया। इसके बाद इसी तरह का एक हैंड सैनिटाइजर बनाकर कलेक्टर कार्यालय के लिए छात्रों ने दिया है।




