छत्तीसगढ़

इको क्लब के विद्यार्थियों ने बनाई गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग, ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज


रायपुर । 22 अप्रैल 2023 छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग बनाई गई। जिसे ‘गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग‘ के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज किया गया है। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट‘ थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 100 से अधिक बच्चों ने बनाई थी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर 2 दिवसीय जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।

read also – पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, महाविद्यालय में बढ़ा दी गई है एमबीबीएस की 50 सीटें



Related Articles

Back to top button