CBI टीम पर जोर दार हमला छापेमारी चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में रेड करने गई थी CBI टीम ,जाने मामला

केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित शिकायतों पर कुल 83 आरोपियों के खिलाफ 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। चाइल्ड पॉर्नोग्राफी केस में सीबीआई ने मंगलवार को यूपी, ओडिशा समेत 14 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ओडिशा के ढेंकानाल में सीबीआई टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
बताया जा है कि सीबीआई टीम ऑनलाइन बाल शोषण के मामले में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने टीम के साथ मारपीट की। स्थानीय पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों का रेस्क्यू किया। सीबीआई की टीम ओडिशा के ढेंकनाल में ऑनलाइन बाल शोषण के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी।
टीम ने करीब सुबह 7 बजे ढेंकनाल में सुरेंद्र नायक के घर छापा मारा। सीबीआई की टीम दोपहर तक पूछताछ करती रही। इसी दौरान किसी बात को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए। इसके बाद उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। लकड़ी के तख्तों के साथ महिलाओं ने भी सीबीआई अधिकारियों का घेराव किया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।
भीड़ ने कथित तौर पर सीबीआई अधिकारियों पर हमला करने से पहले उन्हें नायक के घर से बाहर खींच लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को बचाया। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य




