छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूछे सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि जिस व्यक्ति को भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए उपयुक्त नहीं माना योग्य नहीं समझा उस व्यक्ति को यदि गुटीय राजनीति के कारण अध्यक्ष बना दिया गया है तो वह व्यक्ति प्रदेश की जनता के द्वारा तीन चौथाई बहुमत से चुनी गई सरकार पर अच्छा काम कर रही सरकार पर सवाल कैसे कर सकता है ?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि किसानों का कर्ज माफी कर चुकी सरकार पर किसानों को ढाई हजार रुपए धान का दाम देने वाली सरकार पर करो ना महामारी से प्रभावशाली रूप से निपटने वाली सरकार पर उंगली उठाने के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पहले अपने गिरेबान में झांक कर तो देखें। विष्णु देव साय के सारे बयान केवल और केवल उनकी और भाजपा की अयोग्यता को ही उजागर करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि विष्णु देव साय कितने प्रभावी हैं यह तो इसी बात से उजागर हो गया है कि विष्णुदेव साय की नियुक्ति के ही दिन उनकी ही पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक बार और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने की बधाई दे दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस से सवाल पूछने के पहले विष्णुदेव साय पहले अपने पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल प्रेम प्रकाश पांडे अजय चंद्राकर सरोज पांडे रामविचार नेताम जैसे प्रभावशाली और दिग्गज नेताओं से यह तो पूछ लेते कि विष्णुदेव जी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इन भाजपा नेताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य है या नहीं ?

Related Articles

Back to top button