देश विदेश

निर्भया गैंगरेप केस – आरोपी मुकेश की याचिका पर सुनवाई आज, 1 फरवरी को होगी चारो को फांसी

निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को मौत की सजा सुना दी गई है

दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को मौत की सजा सुना दी गई है। राष्ट्रपति के द्वारा खारिज की गई दया याचिका के खिलाफ दोषी मुकेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है। इस मामले पर तीन जजों की बेंच आज यानी मंगलवार (28 जनवरी) दोपहर साढ़े 12 बजे सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने चार में से एक दोषी पवन के पिता की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें इकलौते गवाह की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया गया था।

बता दें कि कोर्ट ने सभी दोषियों को एक फरवरी का डेथ वारंट जारी किया है। फांसी की सजा को टालने के लिए सभी आरोपी एक-एक कर कोर्ट में कोई न कोई याचिका दाखिल कर रहे हैं।

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को एक फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी की सजा दी जाएगी। इसे देखते हुए जेल प्रशासन विशेष निगरानी बरत रहा है।

चारों दोषियों मुकेश सिंह, पवन कुमार गुप्ता, अक्षय ठाकुर और विनय शर्मा को तिहाड़ के जेल नंबर तीन में 16 जनवरी को लाया गया जहां उन्हें फांसी दी जानी है। चारों दोषियों पर फिलहाल विशेष निगरानी बरती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button