छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर स्टिंग – वार्ड बॉय ही बना वाहन चालक, टीकाकरण अधिकारी का वाहन चालक बना हुआ है कई सालों से – cgtop36.com


सरगुजा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक ऐसा वार्ड बॉय सामने आया है.. जो वार्ड बॉय का काम छोड़ विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर जिला टीकाकरण अधिकारी का सालों से वाहन चालक बना हुआ है वही अधिकारियों से सेटिंग से अपना काम छोड़ विभाग में लगे वाहन चालक बन मौज लें शासन को दोहरी चपत लगा रहा है देखिए आवाज न्यूज़ का खास रिपोर्ट-

दरअसल वार्ड बॉय श्रीचंद राम एक्का सीएमएचओ कार्यालय के भंडार शाखा में पदस्थ था जो कोरोना के शुरुआती दौर में अपने विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर जिला टीकाकरण अधिकारी के कार्यालय में अटैक करा लिया … इतना ही नही अपने नाम वाहन खरीद वाहन सीएमएचओ कार्यालय में लगा भी लिया। जिला टीकाकरण अधिकारी का अघोषित वाहन चालक बन गया जिसके बाद विगत कई सालों से अधिकारियों से मिलीभगत कर ये वार्ड बॉय टीकाकरण अधिकारी का वाहन चालक बना हुआ है एक तरफ बिना काम किये वार्ड बॉय का वेतन ले रहा है दूसरी तरफ सीएमएचओ कार्यालय में वाहन लगा औऱ उसी कार्यालय के जिला टीकाकरण अधिकारी का वाहन चालक बन मोटी कमाई में लगा है जब वार्ड बॉय से पूछा गया आप करते क्या है तो श्रीचंद राम एक्का अपने आप को कभी चालक बताता है और कभी वार्ड बॉय सुनिए

एक तरफ अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वार्ड बॉय की कमी देखने को मिलती है जिसका खामियाजा अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों को उठाना पड़ता है अगर बिमार मरीज अस्पताल पहुंचता है तो कोई वार्ड वाय नहीं मिलता मरीज के परिजन खुद स्ट्रक्चर में बीमार मरीज को वार्ड तक पहुंचाते हैं वहीं दूसरी तरफ श्रीचंद राम एक्का जैसे वार्ड बॉय विभागीय अधिकारियों से सेटिंग कर अपने कर्तव्य को छोड़ पैसा कमाने में लगे है वही अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने में लगे हैं इस मसले में आवाज न्यूज की टीम ने टीकाकरण अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिए लेकिन उनकी बात आवाज न्यूज के खुफिया कैमरे में कैद हो गई जिसमें टीकाकरण अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और गलती भी मान रहे है दिखाते हैं आपको

वही इस वार्ड बॉय की शिकायत आरोग्य नागरिक मंच के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित स्वास्थ्य मंत्री को भी दी गई है लेकिन इस वार्ड बॉय पर अधिकारियों का संरक्षण इस कदर है की इतनी शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है जब हमने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी से इस विषय में पूछा तो उन्होंने कार्यवाही करने की बात कही है।

वबहरहाल वार्ड बॉय से अधिकारियों की मिलीभगत इस कदर है जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की स्वास्थ्य मंत्री तक शिकायत करने के बाद भी सीएमएचओ सहीत पूरा कार्यालय के अधिकारी वार्ड बॉय को बचाने में लगे है और वार्डबॉय शासन को दोहरी चपत लगाने में लगा है फिलहाल जांच चल रही है लेकिन अब देखना होगा की कब तक इस कर्मचारी पर क्या कार्यवाही होती है।



Related Articles

Back to top button