छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने किया रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रेलवे महाप्रबंधक अपने वार्षिक निरीक्षण के तहत राजनांदगांव पहुंचे थे। 

read also..छत्तीसगढ़ – जंगल से भटककर पहुंचा हिरण बस्ती में, कुत्तो ने हमला कर किया घायल

 
आज सुबह अपने तय कार्यक्रम के तहत स्पेशल ट्रेन से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम गौतम बैनर्जी राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ डीआरएम मनिंदर उप्पल, रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सैयद निशात अली, रेलवे के प्रधान मुख्य परिवहन प्रबंधक छत्रपाल सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने वार्षिक निरीक्षण के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में किए गए विकास कार्य का निरीक्षण किया, वहीं रेलवे स्टेशन के विस्तार में किया जा रहा है कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बैनर्जी ने रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे के बाल उद्यान का लोकार्पण भी किया।

read also..मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी करने पर सोशल मीडिया पर मिम्स की बरसात, सीएम भूपेश ने कहा यह

अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि वे यहां जमीनी स्तर के कार्य को देखने पहुंचे हैं। लोकल ट्रेन के संचालन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी लोकल ट्रेन चलाने कोई निर्देश नहीं आया है, रेल मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रालय से चर्चा के बाद ही लोकल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं लोकल ट्रेन मेमो में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लेने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह ट्रेन स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है जिसमें स्पेशल ट्रेन का ही किराया लिया जा रहा है। 

read also…छत्तीसगढ़ के स्कूल में कोरोना का आतंक, तीन छात्रायें फिर मिली पॉजिटिव, मचा हड़कंप


रेलवे के महाप्रबंधक,  डीआरएम सहित अन्य आला अधिकारियों ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के गुड्स क्षेत्र सहित तीसरी लाइन का अवलोकन किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन में सीढ़ियों पर की गई चित्रकारी और एस्केलेटर सहित साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन में  राजभाषा विभाग एवं राजनांदगांव रेलवे स्टेशन द्वारा लगी प्रदर्शनी का भी उन्होंने अवलोकन किया। अपने वार्षिक निरीक्षण के तहत रेलवे के महाप्रबंधक ने स्थानीय अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए कई दिशा निर्देश भी दिये, वहीं उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने की हिदायत दी स्थानीय अधिकारियों को दी।

Related Articles

Back to top button