छत्तीसगढ़

छग में माओवादियों ने राष्ट्रपति ट्रम्प के दौरे का किया विरोध, पर्चे फेंक कहा यह

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे का अपना विरोध पर्चे फेंक किया है। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के द्वारा इस संबंध में पर्चा फेंका है। माओवादी द्वारा फेंके गए पर्चे में सीएए- एनआरसी और कश्मीर में धारा 370 हटाने का भी विरोध किया गया है।

बता दें कि नक्सलियों का हस्त लिखित पर्चा नेशनल हाईवे पर मिला है। मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि 24-25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सपत्नीक भारत दौरे पर आये हैं। अहमदाबाद में स्वागत के लिए सरकार के द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button