स्नैक मैन सत्यम ने एक बार फिर पकड़ा लिजार्ड तो देखने वालों की लग गई भीड़, हर कोई हो गया हतप्रभ

सोनू केदार अम्बिकापुर – कुछ दिनों पहले स्नेक मैन सत्यम के द्वारा किया गया मॉनिटर लिजार्ड का रेस्क्यू फिर दोहराया गया। बता दें कि पूर्व में सत्यम ने मॉनिटर लिजार्ड का रेस्क्यू कर वन विभाग को सौप दिया था पर वन विभाग ने सत्यम को बताया की विभाग ने उसे छोड दिया है ! और सभी बात विभाग द्वारा गोपनीय रहती है।

कल सुबह 12 बजे करीब सत्यम को सूचना मिली की वह जीव किसी बच्चे को दौड़ाया है और बच्चे ने उस बात को अपने परिवार के सदस्यों से बताया जब परिवार के लोगो ने उससे ढूढा तो उससे वहा पास के बिल से निकलते देखा ! इसके बाद वहा के लोगो ने स्नेक मैन सत्यम से संपर्क किया।सत्यम शुरू में तो सोच में पड़ गया की लेजार्ड को तो जंगल में छोड़ दिया गया था फिर यह शहर में कैसे लोगो को दौड़ा रहा है फिर वह मौके पर पहुंचा तो लगभग 5 फीट गड्ढे को खोदने के बाद मॉनिटर लिजार्ड निकला तो उसे देखने वाले लोगो की हुजूम जमा हो गया।
इसके बाद स्नैक मैन सत्यम ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया और इसकी सूचना वन विभाग के DFO को दे दिया। सत्यम लगातार जीवो की सेवा कर रहे है अभी बरसात आने को है इस दौरान निरंतर सांप और सांप के काटने से मौत होते रहती है !




