छत्तीसगढ़

“जब तक सूरज चाँद रहेगा,शैलेन्द्र सर जी का नाम रहेगा”, जिला कोविड प्रभारी के सम्मान में लगे नारे, पूरे शहर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – जिला कोविड प्रभारी डॉ.शैलेन्द्र साहू जी के आकस्मिक निधन की खबर जैसे ही सोशल मिडिया में वायरल हुई,पुरा जिला शोक की लहर में डूब गया..सरकारी विभाग से लेकर आम जन भी श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए उमड़ पड़ा.. जिला हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ की आंखे नम थी जिले के डॉक्टर नर्स स्टाफ वार्ड बॉय सभी की आंखे नम थी कोई समझ ही नही पाया कि कल तक जो हमारे बीच थे अचानक उनके चले जाने से सभी हतप्रद थे।

डॉ.शैलेन्द्र साहू जी गरियाबंद के निवासी थे उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई बिलासपुर मेडिकल कॉलेज से की थी ,वे लगभग 5 वर्षो से जिला अस्पताल में पदस्थ थे । उनके मिलनसार व्यवहार और काम के प्रति लग्न की सब तारीफ करते थे। डॉ शैलेन्द्र साहू का पार्थिव शरीर जैसे ही बलौदाबाजार से रायपुर के लिए प्रस्थान किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर अपने समर्थकों सहित पलारी के साईं मन्दिर चौक में एकत्र होकर डॉ.शैलेन्द्र साहू जी के अंतिम दर्शन हेतु हाँथो में पुष्प चक्र लिए खड़े रहे..जैसे ही निजी शव वाहन पलारी पहुँचा जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर सहित पुरे कार्यकर्ताओं ने “शैलेन्द्र साहू अमर रहे” के नारो के साथ पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किए…डॉ साहू जी को विनम्र श्रद्धांजलि

धीरज मिश्रा bjp जिला मीडिया प्रभारी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि डॉ साब सच मे भगवान ही थे जो आप कोविड के दोनों लहरों में आप बहोत से लोगो की जान बचाई आपका स्थान कोई भी पूर्ण नही कर सकता है आपकी कमी सदा ही खलती रहेगी जिले के लिए यह बड़ी क्षति है।

आप एक सर्वोत्तम डॉक्टरों में से एक थे कल ही आप अपने रोजमरा कार्यों की तरह आप अपने कार्य के लिए निकले कल आपको अच्छा नही लगा अपने टेस्ट कराए आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई दो दिन पहले आपको कोविड का कोई लक्षण नही दिखाई दे रहा था अगर आपको इसके पहले लक्षण दिखाई देता आप एक सर्वोच्च डॉ. थे।

आप अपना उपचार स्वयं करते पर स्वयं को समझ नही आया पर यह कोविड का कौन सा संक्रमण है जो एक डॉक्टर को समय भी नही दिया सिर्फ दो ही दिनों में ऎसी स्तिथि यह भव व्याप्त जैसा स्तिथि लोगो के जहन में पैदा कर रही है जबकि डॉ साहू जी को दोनो वेक्सिनेशन पूरा हो चुका है क्या डॉक्टरों के विशेषज्ञों ने जो तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है जो कोविड कि तीसरी संक्रमण ओ थोड़ी न है क्या जिले में तीसरी लहर का आगमन थोड़ी न हो चुका है क्योंकि यह जांच का विषय है जिला प्रशासन जल्द यह स्पस्ट करें।

CGTop36 परिवार इस दुख की घड़ी में भगवान से प्राथना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे शन्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button