छत्तीसगढ़

सिमगा – प्रहलाद सोनकर हत्याकांड का हुवा पर्दाफाश, फार्म हाउस का चौकीदार एवं उसकी पत्नि निकले हत्यारे

पटवारी चंद्रशेखर वर्मा द्वारा आरोपियों को दिया गया था आश्रय एवं साक्ष्य छुपाने का किया प्रयास, डीएनए रिपोर्ट एवं अन्य रासायनिक परीक्षण के आधार पर किया गया मामले का पर्दाफाश

प्रार्थियां गंगा सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 14.08.2021 को शाम 05.00 बजे इसका पति पप्पू उर्फ प्रहलाद सोनकर घर के काम खेत देखने जाने की बात कहकर घर निकला था, जो देर रात तक वापस नही आया। जिसटा शव खेत के पास पुराना शराब भट्ठी रोड में पडा हुआ मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर प्रहलाद सोनकर की हत्या कर देने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं मृतक का मोबाईल जप्त किया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी के संबंध में घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ एवं सभी पहलु पर जांच करते हुए संदेहियों के मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

मृतक के शव मिलने के स्थान पर और वास्तविक घटना स्थल के संबंध में संदेह था। मृतक के शव मिलने के स्थान के करीब 100-150 मीटर पर चंद्रशेखर वर्मा पटवारी का फार्म हाउस है। फार्म हाउस का फारेंसिक टीम के साथ बारीकी से निरीक्षण करने पर चौकीदार के कमरे से एक नग चाकू, कुल्हाडी, हसिया, प्लाष्टिक एवं कमरे मे अन्य जगहों में खून के धब्बे दिख रहे थे। फार्म हाउस से उक्त जप्त सामग्री को मृतक के शरीर एवं घटना स्थल से प्राप्त जप्त आलाजरब के साथ डी.एन.ए. एवं रासायनिक परीक्षण कराया गया। जिसमें मृतक पप्पु उर्फ प्रहलाद सोनकर को चंद्रशेखर वर्मा का चौकीदार खेलू राम निषाद एवं उसकी पत्नि द्वारा हत्या करना पाया गया।

आरोपीगण मौका देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फार्म हाउस छोंडकर भाग गये और अपने ग्राम कनेरी के खार में जाकर फांसी लगाकर फौत हो गये जिसके संबंध में थाना चकरभाठा में मर्ग क्र. 49/21 एवं 50/21 कायम है। विवेचना से पाये गये एफएसएल रिपोर्ट डीएनए रिपोर्ट परिस्थिति जन्य के आधार पर चौकीदार खेलूराम निषाद एवं उसकी पत्नि गीता बाई द्वारा मृतक पप्पु उर्फ प्रहलाद सोनकर का हत्या करना प्रमाणित पाया गया।

घटना के एक दिन बाद दिनांक 15.08.2021 के सुबह 08 बजे से आरोपी खेलू राम निषाद का लोकेशन लगातार दिनांक 20.08.2021 तक पटवारी चंद्रशेखर वर्मा के घर में पाया गया। संदेह होने पर पटवारी से कडाई से पूछताछ किया गया, जो अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि फार्म हाउस के बगल खेत वाला पप्पू सोनकर इसके अपने पत्नी के साथ संदेह कर जब पप्पू सोनकर इसके फॉर्म हाउस पहुंचा तो दिनांक 14.08.2021 के रात्रि 10ः00 बजे करीब मृतक पप्पु सोनकर पर आक्रोशित होकर खेलू राम निषाद एवं उसकी पत्नि फार्म हाउस के उसके कमरे में पप्पु सोनकर का चाकू कुल्हाडी हसिया से मारकर हत्या कर दिया।

इसके बाद मृतक के शव को घटना छूपाने के मकसद से हाथ ट्राली में ले जाकर फार्म हाउस से करीब 100 मीटर दूर कन्हैया लोहार के खेत के पास झाडी में फेंक दिया था। यह बात आरोपी खेलू राम द्वारा पटवारी चंद्रशेखर वर्मा को दिनांक 15.08.2021 के सुबह 09ः00 बजे करीब बताने पर पटवारी द्वारा स्वयं फंस जाने के भय से जानबूझकर घटना स्थल के साक्ष्य को नष्ट करने की सलाह दिया।

आरोपी खेलू राम एवं उसकी पत्नि को अपने साथ लाकर दिनांक 15.08.2021 से 20.08.2021 तक साथ में रखा। फार्म हाउस का साक्ष्य नष्ट हुआ है अथवा नही देखने के लिए स्वयं घटना स्थल के खून के धब्बो को पोंछा कपडे से पोंछकर छत में फेंक दिया, जो प्रकरण में जप्त है। प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी चन्द्रशेखर वर्मा पिता स्व. यादो राम वर्मा साकिन कुकदा थाना पलारी हाल कर्मचारी कालोनी सिमगा थाना सिमगा द्वारा भादवि की धारा 302, 201, 212 भादवि का अपराध घटित करने का प्रर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 24.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

थाना सिमगा को मिली बडी सफलता पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पिताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा थाना सिमगा की टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया।

Related Articles

Back to top button