आईपीएल 2020 का 44वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा. विराट कोहली की RCB का ये 11वां मैच होगा तो महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का ये 12वां मैच होगा. आईपीएल के 13वें सीजन में बैंगलोर 10 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है तो वहीं 3 में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है. जबकि चेन्नई अपने 11 मैचों में से सिर्फ 3 जीती है और 8 मैच गंवा चुकी है
आईपीएल के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. बैंगलोर के पास अभी 14 अंक हैं और वे पॉइन्ट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का ये सीजन काफी बुरा चल रहा है और टीम के सिर्फ 6 अंक हैं और वे पॉइन्ट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें स्थान पर हैं. प्लेऑफ की रेस में जहां बैंगलोर काफी मजबूत दावेदार दिख रही है जबकि चेन्नई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो चुके हैं
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए इन 25 मैचों में चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं जबकि बैंगलोर को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है. हेड टू हेड आंकड़ों के लिहाज से बैंगलोर के मुकाबले चेन्नई का पलड़ा काफी भारी है. हालांकि, इस सीजन में इससे पहले भी बैंगलोर और चेन्नई आमने-सामने हो चुकी हैं जहां बैंगलोर ने चेन्नई को 37 रनों से हरा दिया था.
चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अंबाती रायुडु, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर :
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जंपा।




