क्राइमछत्तीसगढ़

सनसनी खेज वारदात, पेट्रोल पंप के पीछे मिली लाश, दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था मृतक

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत पोटिया क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खाली जगह में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तोप सिंह (30 साल) निवासी पोटिया बस्ती के रूप में हुई है। वो रोजी मजदूरी का काम करता है।

वो अपने गांव के ही रहने वाले 4 अन्य दोस्तों के साथ संडे शराब पार्टी करने गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात इन्होंने पोटिया में शराब दुकान से शराब खरीदी। इसके बाद पांचों दोस्त मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे पड़ी खाली जगह पर शराब पीने चले गए। रात में शराब के नशे में तोप सिंह और उसके दोस्तों के पीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पास पड़े पत्थर से और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को वहीं छोड़कर भाग गए।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अक्षय प्रमोद साबद्रा ने ने बताया कि हत्या के चार संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक को पत्थर से मारा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। जैसे ही आरोपी का पता चलेगा उसे बताया जाएगा।

Related Articles

Back to top button