इंडियन आइडल 12 – आदित्य नारायण हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, सेट पर जल्द करेंगे वापसी

सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी.आदित्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनके परिवार वाले और फैंस दोनों ही परेशान हो गए थे. अब आदित्य के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वह अस्पताल से घर आ गए हैं और ठीक हो रहे हैं. स्पॉटबॉय से खास बातचीत में आदित्य ने बताया है कि वह अस्पताल से घर वापस आ गए हैं. आदित्य ने कहा- मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं. मेरी पत्नी श्वेता भी पहले से बेहतर हैं
READ ALSO – Indian Idol 12 – पवनदीप हुए कोरोना पॉजिटिव, सिंगर को किया गया क्वारंटाइन
लेकिन इस वायरस ने उन्हें कमजोर बना दिया है. आदित्य अब इंडियन आइडल 12 के सेट पर वापस आने की तैयारी में लग गए हैं.फैंस को दी ये सलाह आदित्य नारायण ने कोविड से बचने के लिए अपने फैंस को सलाह दी है. उन्होंने कहा – घर पर रहिए. सिर्फ ये ही तरीका है जिससे आप वायरस से बच सकते हैं. मैं भी सारी सावधानियां बरत रहा था. मैं मास्क पहन रहा था और हर चीज को सैनिटाइज कर रहा था. शूटिंग, जिम और अपने माता – पिता से मिलने के अलावा कहीं बाहर नहीं जाता था. मैंने भीड़ से बचने के लिए अपना जिम टाइम भी बदल लिया था. मैं सुबह 6 बजे जिम जाता था. उसके बावजूद मैं इस वायरस की चपेट में आ गया. शो की शूटिंग रोक दी गई थी आपको बता दें आदित्य नारायण के बाद इंडियन आइडल 12 का कंटेस्टेंट पवनदीप भी कोरोना की चपेट में आ गया है.
READ ALSO – टीवी की मशहूर एक्ट्रेस से जब यूजर ने पूछा उनकी ब्रा का साइज, मिला ऐसा जवाब की बोलती हो गई बंद
आदित्य के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया था. जज और बाकी टीम ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया था. जय भानुशाली ने किया था रिप्लेस आदित्य के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शो की बागदौड़ जय भानुशाली ने संभाल ली थी. बीते सप्ताह शो में रेखा आई थीं. इस एपिसोड को जय भानुशाली ने होस्ट किया था. आदित्य ने रेखाजी वाला एपिसोड बहुत मिस किया था.उदित नारायण ने दिया था बेटे का हेल्थ अपडेट आदित्य नारायण के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पिता उदित नारायण ने उनकी तबीयत के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि आदित्य का मेरे पास मैसेज आया था कि वह अब अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘आदित्य ने खुद को अस्पताल में एडमिट कर लिया है. हालांकि उनकी हालत अब बेहतर है.’



