छत्तीसगढ़

मंगलवार को नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक आइईडी बरामद किया, जिसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया


नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक आइईडी (IED) बरामद करने के बाद सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।नारायणपुर पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा, आज छोटेडोंगर थाना के ग्राम राजपुर इलाके में सुरक्षा बलों को पांच किलो के एक आइईडी के बारे में पता चला। इसके बाद आाईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि नारायणपुर के छोटेडोंगर थाना अंतर्गत ग्राम राजपुर के जंगल में जवानों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद किया है, जिसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया जिसके बाद बड़ा हादसा होते टल गया है।

READ ALSO – मंगलवार सुबह ग्राम कचिलवार में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्‍सलियों को पकड़ने में सफलता मिली

मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने सुरक्षित तरीके से आइईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने जगदलपुर संभाग के अलग-अलग जिलों में तीन आइईडी का पता लगाया है। पुलिस के मुताबिक एक आइईडी दंतेवाड़ा, दूसरा आइईडी बीजापुर और तीसरा नारायणपुर जिले में पाए गए। बाद में दोनों आइईडी को निष्क्रिय कर दिया गया इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंंग तेज कर दी गई है।



Related Articles

Back to top button