एसडीआरएफ की टीम लगातार अलर्ट मोड पर, बढ़ा नदियों का जल स्तर

गरियाबंद। प्रदेश में बीते 2 दिन से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। साथ ही लगातार बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है। गरियाबंद जिले से खबर आ रही है की पैरी और सोढूर नदी का जलस्तर बढ़ गया है तो वहीं कई नाले भी उफान पर है। जिला मुख्यालय गरियाबंद शहर में भी कई जगहों पर पानी भर गया है।
READ ALSO- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम सत्र के लिए लगे अब तक इतने सवाल, विधायक लग रहे हैं सवाल लगाने में सुस्त
जिला अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे पर काफी पानी भरने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीआरएफ की टीम लगातार अलर्ट मोड पर है और जिन इलाकों में बाढ़ आने की संभावनाएं है। वहां का दौरा कर रही है और लोगों को नदी में नहीं जाने की समझाइश दे रही है। अत्यधिक बारिश से लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है ईट बनाने वाले लोगों का नुकसान भी हुआ है तो वही सब्जी बाड़ी की फसल को अधिक नुकसान होता नजर आ रहा है जिन लोगों ने अभी-अभी धान की फसल बोई है उनके बीज बहने की भी आशंका है।




