छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में खुले स्कूल, छात्र छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान

छत्तीसगढ़ में आज से दसवीं और बारहवीं के कक्षाओं के लिए स्कूल खुल चुके हैं। वही रायपुर में छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हुए नजर आए। एक छात्रा ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि उन्हें ऑनलाइन क्लास से बहुत बोर महसूस होता था जिससे कि वह घर पर बैठे-बैठे मायूस हो रहे थे। अब क्योंकि स्कूल खुल चुके हैं तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। बता दें कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी सभी स्कूलों को करना हीग।




