सचिव के मनमाने रवैये से ग्रामीणों सहित सरपंच भी त्रस्त, सरायपाली के जंगलबेडा में पेंशन को तरसते लोग
विकास नन्द सरायपाली – सरायपाली के ग्राम पंचायत जगलबेड़ा में विगत कुछ महिनों से निराश्रित एंव विधवा पेंशन के हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव महीने दो महीने में एक बार पंचायत आती है सरायपाली से दूरस्थ ग्राम जगलबेड़ा ओडिशा बार्डर से लगा हुआ गाँव है ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर मनमानी करने और आय व्यय संबंधित तथा विकास कार्यों के जानकारी नहीं देने की बात कही है।
पूरे मामले में ग्रामीणों द्वारा सचिव पर लगाए गए आरोपों को वर्तमान सरपंच ने सही बताया है और कहा कि मेरे द्वारा सचिव से पेंशन धारियों की सूची मांगी गई थी लेकिन सचिव ने नहीं दिया सचिव के मनमाने रवैये से पंचायत के बहुत सारे काम बाधित हो रहें हैं तथा पूर्व कार्यकाल में पंचायत में हुए भ्रष्टाचार जिसमें की सचिव भी संलिप्त है जांच तथा कार्यवाही के लिए अधिकारियों से शिकायत की जाएगी



