पुलिस में निकली 10वीं, 12 वीं पास के लिए 4000 आरक्षक की सीधी भर्ती, ऐसे करे आवेदन
10 वीं , 12 वीं पास युवाओं के पास पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है , क्योंकि अभी हाल ही पुलिस विभाग द्वारा 4000 पुलिस आरक्षक संवर्ग के पदों में भर्ती हेतु विभागीय विज्ञापन जारी कर 10 वीं , 12 वीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। यदि आप पुलिस विभाग के अंतर्गत नौकरी करने के इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए विभागीय नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
आरक्षक के पदों में नौकरी हेतु आवेदन करने से पहले कृपया उक्त पदों में भर्ती सम्बंधित सभी अर्हताओं जैसे – निर्धारित शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण नियम शर्तों को अच्छे से अवश्य पढ़ें बाद ही अर्हता रखने पर आवेदन करें।
पद का नाम – आरक्षक
कुलपद – 4000
विभाग – MP PEB पुलिस विभाग भर्ती। .
निर्धारित वेतनमान – उक्त पदों में चयन होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान – 19500 – 62000 रु. प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा। तथा नियमतः दिए जाने वाले सभी भत्तों का भुगतान किया जायेगा।
आवेदक की निर्धारित आयु सीमा – पुलिस आरक्षक के पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष एवं अधकतम 38 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु में नियमतः छूट की प्राप्तता होगी।
आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां –
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 24 दिसंबर 2020 से
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07 जनवरी 2021 तक।
परीक्षा तिथि – 06 मार्च 2021 से।
आवेदन शुल्क – उक्त पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वर्गवार निम्नानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान किया जायेगा –
सामान्य – 400 रु.
पिछड़ा वर्ग – 400 रु.
अनु जाति एवं जनजाति – 200 रु.
शैक्षणिक योग्यता – पुलिस आरक्षक के पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्था से 10 वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। तथा शारीरक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। Madhya Pradesh Police Bharti Recruitment 2020 की विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय विज्ञापन नीचे देखें।
आवेदन ऐसे करें – पुलिस आरक्षक के पदों में नौकरी हेतु आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि पश्चात् विभागीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
चयन प्रक्रिया – उक्त पदों में चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के माध्यम किया जायेगा।
नोट – अन्य सभी जानकारी के लिए नीचे विभागीय नोटिफिकेशन पढ़ें।
http://peb.mp.gov.in/Advertisement/ADV_2020/PCT_2020_Advt.pdf




