मनोरंजन

भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav पर लगे गंभीर आरोप, दर्ज हुआ लखनऊ में FIR, जानें मामला

सुपरस्टार अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) की मुसीबत बढ़ती हुई नज़र आ रही है। अभिनेता खेसारी लाल आए दिन अपने कमाल के गानों औऱ एक्टिंग की मदद से सबका दिल जीत लेते हैं। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब प्यार मिला है ओर दर्शक उन्हें ख़ासा पसन्द करते है लेकिन अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

राजकुमार पांडे की शिकायत पर अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ लखनऊ पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। अभिनेता के खिलाफ आरोप है कि वो करीब दो वर्षों से कभी फेसबुक व कभी किसी साक्षात्कार के दौरान प्रदीप पांडे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। साथ अभिनेता खेसारी लाल पर आरोप है कि वो यू-ट्यूबर अर्जुन यादव आर्या, अपने गीतकार अखिलेश कश्यप और महबूब खान के द्वारा प्रदीप पांडे को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिलवा रहे हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना में 17 मार्च को खेसारी लाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में प्रदीप पांडे के पिता राजुकमार पांडे ने बताया कि वे बीते 30 वर्षों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। भोजपुरी सिनेमा में पूर्व में इनका पुत्र प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू बाल कलाकार था। जो अब मुख्य कलाकार की भूमिका में भी अपनी छाप छोड़ रहा है।

उनके बेटे प्रदीप पांडे की प्रसिद्धि भी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण अभिनेता खेसारी लाल यादव उनके पुत्र प्रदीप पांडे से प्रतिद्वंद्विता रखने लगे हैं। वो मेरे बेटे को अपना घोर विरोधी मानने लगे हैं। इन्हीं कारणों के चलते खेसारी लाल यादव दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया समेत अन्य प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तरीके से उन्हें बदनाम करने में लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव के खिलाफ एफआईआर ( FIR ) भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक राजकुमार पांडे ने दर्ज कराई है। राजकुमार पांडे ( Rajkumar Pandey ) ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया है कि वह उनके बेटे के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट शेयर कर रहे हैं। जिसके कारण उन्होंने खेसारी के खिकाफ FIR दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button