मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता की रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का मामला, यह थी वजह


मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र में अशोक जैन खर्चा को रस्सी से बांधकर घसीट गया है. इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी जमकर पिटाई भी की है.

मामले की अधिक जानकारी देते हुए एएसपी समीर यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता के पिटाई के मामले पर शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस में अशोक जैन ने खुद ही केस दर्ज कराया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. चारों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. पिटाई का मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इसी एंगल पर पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता अशोक जैन का यह प्रॉपर्टी विवाद का मामला रोकेश गोहिल, चक्रेश और आलोक जैन के बीच का है. इन्हीं लोगों के बीच प्रॉपर्टी विवाद का मामला काफी लंब समय से चला आ रहा था. अशोक जैन ने अपना एक प्लॉट 40 लाख में बेचा था. उसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी. जिन्होंने प्लॉट खरीदा है. वहां पर वह लोग निर्माण कराना चाहते हैं.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button