Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

Video: मुख्यमंत्री साय के गृह जिले में सड़के बदहाल, पिछले तीन दिनों में 17 वाहन दुर्घटना में 19 लोग घायल, अब एसडीएम ने उठाया सख्त कदम

अजय सूर्यवंशी/ जशपुर जिले के पत्थलगांव में मुख्य सड़कों की बदहाली की अनदेखी करने वाले दो PWD SDO को एसडीएम ने समन्स भेज कर 11सितंबर को तलब किया है।

बता दें कि पत्थलगांव- बाकारूमा सड़क पर जर्जर पुल और खराब सड़क से भारी अव्यवस्था को सुधारने को लेकर SDM के बार-बार निर्देश के बाद भी यंहा मुख्य सड़कों पर बदहाली यथावत बनी हुई है। पिछले तीन दिनों में यंहा 17 वाहन दुर्घटनाओं में 19 लोग घायल और एक मौत के बाद SDM ने PWD के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है।

SDM आकांक्षा त्रिपाठी का कहना है कि पत्थलगांव-बाकारुमा का जर्जर पुल कभी भी धराशाई हो जाने से पत्थलगांव बनारस और रांची हाईवे पर आवागमन अवरूद्ध हो सकता है। यंहा पर मुख्य सड़कों की बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button