कवर्धा में सड़क दुर्घटना , सगाई समारोह से लौट रही गाड़ी गिरी खाई में 25 घायल 9 की हालत गंभीर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारा थाने के घानीघूंटा घाट इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार बेटे की सगाई से वापस आ रहे थे रिश्तेदार इस बीच वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते गाड़ी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है हादसे में घायल लोग बेमेतरा जिला के सिंघनपुरी निवासी गोड परिवार से है जो अपने बेटे की सगाई करने बेमेतरा व कबीरधाम जिले के अलग-अलग गांव के अपने रिश्तेदार परिवार को लेकर सराईपतेरा गांव गए हुए थे। सगाई समारोह खत्म होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घानीघूंटा घाट में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस व डायल 112 के साथ घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read also – मंदिर हसौद में डूबने से दो बच्चो की मौत
सड़क हादसे की खबर मिलते ही लोहारा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकाला कर 112 एवं 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से नौ गंभीर लोगों को कवर्धा के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी सगाई समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। लोहारा थाना के प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि रात में सूचना मिली की घानीघूंटा घाट में एक वाहन गिर गई है, जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल टीम डायल 112 और एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकाला गया। घायल अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं, जिन्हें लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




