
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का हर्राडांड़ में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी प्रभात टोप्पो की उसके ही दो भाईयों ने डंडे से पीट – पीटकर की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।
थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने आज बताया कि इस घटना की कुनकुरी थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मृतक के दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाही शुरू कर दी गई है।




