छत्तीसगढ़

बिलासपुर निवास पर रेणु जोगी ने की नागर पूजा,प्रदेश वासियों को दी हरेली की बधाई।

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली की पूरे प्रदेश में  खुशियां मनाई गई। किसान प्रधान प्रदेश में बैल,नागर एवं औज़ारों की विधिवत पूजा पूरे छत्तीसगढ़ में की गई। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की एक मात्र प्रादेशिक पार्टी स्व अजित जोगी द्वारा बनाई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने भी हर साल की तरह हरेली के त्यौहार को हल पूजा कर मनाया।

जनता कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी ने अपने बिलासपुर निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ हल पूजा की और प्रसाद वितरण किया।इस दौरान रेणु जोगी ने छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली पर्व की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button