छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रायपुर की ओर से रूरल एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर निकाली गई भर्ती…


रायपुर। क्या आप भी एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट हैं और एग्रीकल्चर फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रायपुर की ओर से रूरल एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

read more- CG News: नामांकन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज, सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में पर्चा दाखिल करेंगे रायपुर जिले के सभी 6 कांग्रेस प्रत्याशी…

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 26 अक्टूबर है। ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे बिना देरी के समय से आवेदन कर दें। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रायपुर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 305 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि/ कृषि अभियांत्रिकी/ उद्यानिकी/ जैव प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री मांगी गई है। इसलिए इन कैंडिडेट्स के पास शानदार मौका है।



Related Articles

Back to top button