छत्तीसगढ़

रायपुर में बलवा, शादी समारोह में बारातियों की आपस में मारपीट, 18 घायल – cgtop36.com


रायपुर के समीप केंद्री गांव में बलवा का मामला सामने आया है। शादी समारोह में दो बाराती आपस में भिड़ गए। जमकर हुए मारपीट में 18 से ज्यादा लोग घायल हो हुए हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार केंद्री गांव में रविवार रात को एक साथ दो बारात आए थे। लड़की वालों ने धूमधाम से दोनों पक्षों का स्वागत किया। इस बीच दो बाराती के लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।

वहीं बातों-बातों में दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए।लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। वहीं बलवा में 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल है। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस बलवा का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।



Related Articles

Back to top button