छत्तीसगढ़
कोरबा जिले में मिली दुर्लभ उड़ने वाली गिलहरी, वन विभाग की टीम सुरक्षित छोड़ा जंगल

कोरबा। कोरबा जिले में दुर्लभ उड़ने वाली गिलहरी देखने को मिली है। ट्रांसपोर्ट नगर के रिहायशी इलाके में ट्रक चालकों ने ट्रक में एक अजीब जीव देखा। जिसे वे पहली बार में पहचान नहीं पाए। कहीं दूर से आने के चलते जीव भी काफी डरा हुआ था। दुर्लभ गिलहरी को देखने कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने वन विभाग की वन्य जीव संरक्षण टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अनोखे जीव की पहचान की।
READ ALSO- Adipurush: सीएम भूपेश बघेल ने फिल्म के डायलाग को कहा अमर्यादित…
उड़ने वाली गिलहरी कहां से आई ये पता नहीं चल पाया है क्योंकि एक ट्रक में मिली थी। वन विभाग की टीम ने बताया कि ये उड़ने वाली गिलहरी है. जो दुर्लभ रूप में पाई जाती है। इसके बाद टीम ने उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।




