छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – शहर के गोल बाजार मे सड़ी गली सब्जियों का फैला कचरा, संक्रमण का खतरा

राजनांदगांव शहर के गोल बाजार मे साफ सफाई के अभाव मे सड़ी गली सब्जियों का कचरा फैला हुआ है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है 

कोरोना संक्रमण काल मे राजनाँदगाँव के गोलबाजार  की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने से लोगों के साथ-साथ यहां सब्जी बेचने वालों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। आलम ये है कि पूरे बाजार में गंदगी फैली हुई है, जिससे उठने वाली बदबू से लोगों का बुरा हाल है। कोरोना काल मे बाजार मे गंदगी फैलने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि शाहर गोल बाजार में हर रोज हजारो लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में इस जगह पर सफाई नहीं होने से सब्जियों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।

सब्जी व्यवसायी सडे गले सब्जीयो को नाली मे फेक देते है वही  आवारा पशुओ के झुण्ड इन सब्जीयो को इधर उधर फैला देते है । सडी गली सब्जीयो से दुर्गध उठने से आने जाने मे परेशानी हो रही है सब्जी विक्रेताओ ने बताया कि पहले यहाँ रात्रि मे सफाई की जा रही थी लेकिन अब कई दिनो से यहां पर नियमित सफाई नही की जा रही है इसी तरह नालीयो मे ब्लिचिंग दवाईओ का छिडकाव भी नही किया जा रहा है महिलाओ का कहना है कि गोलबाजार मे शुलभ शौचालय तो बना दिया है लेकिन गंदगी के चलते प्रसाधन मे असुविधा हो रही है जिसकी शिकायत नगर निगाम सहित जन प्रतिनिधियो से की है।

गोलबाजार बाजार राजनांदगांव शहर का सबसे बड़ा बाजार है, जहां करीब 500 से ज्यादा लोग यहां छोटी-बड़ी दुकान लगाकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। ऐसे में सड़ी-गली सब्जियों को यहां बनी नालियों में ही फेंक दिया जाता है, जिससे सड़ांध पैदा होने से बदबू से लोगों को खासी परेशानी होती है। इसके अलावा यहां फैले कीचड़ से आने-जाने के दौरान कई बार लोगों में फिसलन का डर होता है। बाजार को व्यवस्थित करने को लेकर अब तक न तो नगर निगम ने कोई पहल की है और न ही इस पर कोई ध्यान ही दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button