छत्तीसगढ़
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम सांसद मद से दिए 21 लाख

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने राजनांदगांव जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण कोविड-19 के रोकथाम व नियंत्रण हेतु आवश्यक उपकरण क्रय के उद्देश्य से सांसद मद से 21 लाख रुपए प्रदान करने हेतु अनुशंसा किए। सांसद पाांडेय ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की और सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।





