राजनांदगांव – प्रशासन नही ले रहा सुध तो धूलखाती एव खंडित हो रही महापूरुषो की प्रतिमाओ को कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया मूर्तिकार संघ ने

आशीष शर्मा राजनांदगांव – शहर मूर्तिकार एव चित्रकार संघ ने एक अभनव पहल करते हुए विभीन्न स्थलो मे धूलखाती एव खंडित हो रही महापूरुषो की प्रतिमाओ को कायाकल्प करने का बीडा उठाया है और गांधीजी सुभाषचन्द्र सहित शहीद वी के चौबे की प्रतिमाओ को साफ सफाई कर सहेजने एव संवारने का कार्य किया है ।

शासन प्रसाशन सहित राजनैतिक दल महापूरुषो की प्रतिमाए चौक चौराहो पर स्थापित तो कर देती है लेकिन देखरेख के अभाव मे मुर्तिया सालो साल धूल खाती पडी रहती है या फिर खंडित हो जाती है ।पक्षी भी इन प्रतिमाओ मे पीक कर इनकी खुबसुरती भी खराब कर देती है ऐसे मे शहर के मुर्तिकार एवं चित्रकार संघ ने प्रतिमाओ के महत्व को समझते हुए इन्हे कायाकल्प करने का बीडा उढाया है और शहर के विभिन्न सार्वजनिक चौक चौराहो उद्यानो कलेक्टर कार्यालय के समीप लगे महापूरुषो की प्रतिमाओ की साफ सफाईकर सहेजने एव सवारने का काम किया है।
मूर्तिकार संघ ने सबसे पहले नक्सली हमले मे शहीद हुए ततकाल्लीन एस पी वी के चौबे की प्रतिमा की साफ सफाई की ।यहां पर प्रतिमा धूल से सटे हुए थे इसके साथ प्रतिमा के आसपास की जगह की साफ सफाई की । प्रतिमा की आसपास की जगह मे कूडे करकट का अम्बार लगा हुआ था ।
इसके बाद मूर्तिकार संघ ने कलेक्टोरेट परिसर के सामने स्थापित डा भीमराव अम्बेडकर पूराना बस स्टैण्ड मे महात्मागांधी की प्रतिमा पोस्ट आफिस चौक मे नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमाओ की साफ सफाई की । पूराने बस स्टेण्ड मे स्थापित महात्मागांधीजी की प्रतिमा पर पक्षीयो ने पीक कर मूर्ति की सुन्दरता खराब कर दी थी ।छग मूर्तिकार चित्रकार संघ के संरक्षक बाबा पेंटर का कहना है कि संघ ने प्रदेश के सभी जिलो मे सार्वजनिक स्थलो मे स्थापित महापूरुषो के प्रतिमाओ का साफ सफाई कर कायाकल्प करने का संकल्प लिया है।
इसी तारतम्य मे महापूरुषो की प्रतिमाओ की साफ सफाई की जा रही है इसी तरह मूर्तिकार संघ के जिला अध्यक्ष देवारंगारी का कहना है कि मूर्तिकारो को प्रतिमा निर्माण के साथ हि उनके संरक्षण का दायित्व भी होना चाहिए इसी को लेकर सहेजने एव सवारने मे संघ लगा हुआ है । बहरहाल मूर्तिकार चित्रकार संघ के इस अभिनव पहल से जहां प्रतिमाए की सुन्दरता बढने लगी है वही शहर सुन्दर एव स्वच्छ लगने लगा है ।




