राजनांदगाव – पैसे नहीं देंने पर डेली नीड्स संचालक और बेटे पर किया जानलेवा हमला, बीते 15 दिनों से शहर में चार बड़ी घटनाएं

राजनांदगाव – बीते 15 दिनों में चाकूबाजी की तीन बड़ी घटनाएं शहर में हो चुकी है। चौथी घटना बीते सोमवार की रात शहर के सृष्टि कालोनी में हुई, जहां आरोपित चाकूबाज ने रूपये नहीं देने पर किराना व डेली निड्स दुकान के संचालक प्रताप जवरानी और उसके बेटे सूरज पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद जब बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। आरोपित वहां से फरार हो गया था। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपित की तलाश शुरू की। मंगलवार को सुबह पुलिस ने आरोपित चाकूबाज सृष्टि कालोनी निवासी 24 वर्षीय रविकांत सोनी को गिरफ्तार किया।
Read Also – छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बेमेतरा जिले में एक महिला और किशोर बहे, तलाश जारी
घटना सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे की है, जब खंडेलवाल कालोनी निवासी 57 वर्षीय प्रताप जवरानी अपने बेटे सूरज के साथ हाउसिंग चौराहा सृष्टि कालोनी स्थित किराना व डेली निड्स की दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी आरोपित चाकूबाज रविकांत वहां पहुंचा और चाकू दिखाते हुए दुकान संचालक प्रताप से रूपये की मांग की। आरोपित ने गाली-गलौज भी किया।
Read Also – जगदलपुर – सराफा कारोबारी पर गोली चला लुटे लाखों के जेवरात, 5 आरोपी अब तक गिरफ्तार
विरोध करने पर आरोपित ने प्रताप पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उसे पैर की जांघ पर चोंट लगी। वहीं बीच-बचाव करने आए प्रताप के बेटे सूरज पर भी आरोपित ने चाकू चला दिया, जिससे उसके बाएं कान पर चोट लगी। दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद रातभर सृष्टि कालोनी क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। मंगलवार सुबह आरोपित रविकांत को गिरफ्तार कर बसंतपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Read Also – गरियाबंद – बाढ़ में फंसे 18 लोगों को पुलिस और SDRF की टीम ने सफलता पूर्वक किया रेस्क्यू
गुंडे-बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके बाद भी अपराधियों पर पुलिस का खौफ नहीं है। शायद यही कारण है कि शहर में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। बीते 15 दिनों में ही तीन से चार चाकूबाजी की घटनाएं हो चुकी है। वहीं शराब की अवैध बिक्री के साथ सट्टा-जुआ और चोरी-लूट की घटनाएं भी बढ़ चुकी है। बड़ी बात यह है कि हाल ही में जब तुलसीपुर में चाकू से हत्या का मामला सामने आया था, तभी पुलिस ने शहर के सभी चाकूबाजों की परेड लेकर समझाइश दी थी। इसके बाद भी अपराधियों पर पुलिस की हिदायत को कोई असर नहीं दिख रहा है। इसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।




