रायपुर का समीर जगा रहा भगवा ध्वज की अलख, |

रायपुर / आगामी २२जनवरी को अयोध्या धाम मे राम मंदिर निर्माण पर प्रधानमंत्री के आव्हान पर एक ओर देश दीपोत्सव की तैयारी कर रहा है तो शहर का एक रामभक्त समीर ठाकुर सोशल मीडिया पर जन जन से मिलकर नववर्ष पर कौशल्या धाम चंदखुरी जाकर वहाँ मंच से सभी को अपने घर मे नया भगवा ध्वज लगाने और उसकी फोटो खीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर लोगों से लगाने का आग्रह करने का आव्हान कर रहा है ।

उसकी चाहत है भारत के साथ विश्व के सभी सनातनी नया भगवा ध्वज अपने घर पर अपने सामर्थ्य अनुसार लगाये ।वह सिर्फ निर्धन जन के यहां नि:शुल्क लगाने की बात कर रहे है।सुबह वे अमलीडीह मे चल रही प्रभात रैली मे शामिल हो लोगों से भगवा ध्वज लगाने आव्हान कर रहे है जिसे जनमानस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है हालांकि लोग उनके अभियान की सराहना भरपूर कर रहे हैं लेकिन पूर्ण रूप से सहयोग नही कर रहे है जिससे थोड़ी निराशा के बाद भी रोज प्रयासरत है ।
उनका आव्हान है कि उनकी # घरघर भगवा ,# घर घर भगवा ध्वज अभियान की पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करे और एक झंडा सामर्थ्य और इच्छा अनुसार बड़े से बड़ा घर ,आफिस ,प्रतिष्ठानों की छतो पर लगाये उसके साथ फोटो खिचाकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर पोस्ट करे और परिचित एवं अन्य लोगों से अभियान की चर्चा कर उन्हे लगाने के लिए प्रेरित करे उनका मानना सारे दिन शुभ है तो २२जनवरी का इंतजार ना कर जल्द से जल्द भगवा झंडा घर पर लगा दे इसके लिये वे मंदिर मंदिर घर घर जा रहे हैं यहां तक की शहर के विभिन्न मोहल्लो मे जाकर सशुल्क झंडा पहुंचा रहे है।उनका कहना वे लोगों से अपने नाम से पोस्ट करने का आग्रह कर रहे हैं तो बातचीत मे सभी अभियान की सराहना कर भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है परंतु खासकर दीपोत्सव एवं घर घर पहुंचाने वाले लोग उनकी सराहना के बाद साथ नही दे रहे है परंतु आम जनमानस उन्हे बहुत बढ़िया सपोर्ट कर रहा है।
उन्होंने अपना व्हाट्सअप नम्बर भी शेयर किया है जिससे अगर लोग जुड़ना चाहे या कुछ सुझाव देना चाहे तो दे सकते है।
उन्होंने सभी देशवासियों से इस अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया है ।



