छत्तीसगढ़
रायपुर – दो नाबालिग लड़की लापता, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर राजधानी के टिकरापारा इलाके से दो नाबालिग लड़कियों की लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा रायपुर निवासी पीड़ित 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की आयु 17 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।
पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसी तरह टिकरापारा निवासी 65 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 मई को प्रार्थी की नातिन 17 वर्ष को किसी ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।
इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




