प्रतिक मिश्रा गरियाबंद – जिले के एक सरकारी स्कूल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रधान पाठक की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। जिले में एक स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मामला कोडोबतर मिडिल स्कूल का है। स्कूल के प्रधान पाठक ने छत की हुक में गमछा डाल कर खुदकुशी कर ली है। तुरंत इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। प्रधान पाठक का नाम कार्तिक राम साहू बताया जा रहा है।

बता दें की प्रधान पाठक ने स्कूल के कमरे में ही आत्महत्या की है। घटना के समय वे स्कूल में अकेले थे, हालांकि इस दौरान उसका ड्राइवर और एक और व्यक्ति और उनके साथ थे जो घटना के समय किसी काम से गरियाबंद गए हुए थे। जैसे ही दोनों वापस लौटे तो उन्होंने प्रधान पाठक को फांसी पर लटके देखा।
थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि प्रधान पाठक बीते कुछ सालों से गरियाबंद में रह रहे थे। वह धमतरी जिले के हसदा खिसोरा का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक वह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे जिसको लेकर उनका इलाज भी चल रहा था।




