छत्तीसगढ़

रायपुर – फिर विसर्जन के दौरान विवाद, सैकड़ो कार्यकर्ता थाने में ही भिड़े, चक्काजाम

राजधानी रायपुर में खम्हारडीह थाना इलाके में आज देर शाम विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। विवाद के तूल पकड़ते ही मामला थाने पहुँच गया जहां थोड़ी देर बाद ही वार्ड पार्षद रोहित साहू व पूर्व वार्ड पार्षद राकेश धोत्रे के सैकड़ो कार्यकर्ता थाना परिसर में ही आपस में भीड़ गए।

मामले को शांत कराने अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। परंतु दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने में पहुँच बवाल करते नज़र आ रहे है। प्रदर्शनकारियों ने खम्हारडीह चौक में चक्काजाम कर ट्रैफिक भी बाधित करने की कोशिश की है। फिलहाल मौके पर CSP विधानसभा उदयन बेहार भी पहुँचे हुए है जो दोनों पार्टी के नेताओ के बीच समझौता करवाने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Back to top button