छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 15 किलो गांजा जब्त

रायपुर पुलिस लाइन के पास से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ है. आरोपियों के कब्जे से 15 किलो गांजा जब्त हुई है. आरोपी गांजा की खेप डिलीवरी करने की फिराक में थे. तभी मुखबिर की सूचना मिली. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
READ ALSO – जशपुर – स्वास्थ्य अमले की बड़ी लापरवाही आई सामने, नसबंदी के बाद छोड़ दिया महिलाओं को ऐसे ही, किलोमीटर भर पैदल चलकर पहुंची बस स्टैंड
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कोतवाली इलाके स्थित शराब दुकान के पास मध्यप्रदेश के मानपुर निवासी पवन सिंह और शोभनाथ गोड़ को ओड़िसा से उमरिया गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया. आरोपियों के पास से 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है.




